Showing posts with label डायलेसिस. Show all posts
Showing posts with label डायलेसिस. Show all posts

Tuesday, January 24, 2023

खरबूज़ा


 



खरबूजे कई रंग के होते  हैं। ज्यादातर हल्के पीले रंग के होते हैं। इसका स्वाद हल्का मीठा और स्वभाव गर्म और नम होता है। इसको खाने से पेट सही रहता है। इसके कई फायदे हैं। 1. खरबूज खाने से कब्ज़ खत्म हो जाता है। 2. यह  पत्थरी तोड़ता है। 3. खरबूजा मूत्रवर्धक होता है। 4. दोपहर और शाम के खाने के बीच में अगर इसका सेवन किया जाए तो यह शरीर को मोटा और तरोताजा बनाता है। 5. गुर्दे की कार्यप्रणाली में सुधार करता है। 6. इसके छिलकों को रगड़कर चेहरे पर लगाने से रंग निखरता है। 7. इसके छिलकों का नमक गुर्दे के दर्द की दवाओं में काम आता है। 8. खरबूजे के बीज का उपयोग मूत्रवर्धक दवा में किया जाता है। 9. खरबूजे के बीज  लीवर, किडनी और मूत्राशय की सूजन को ठीक करते हैं। 10. पीलिया और जलंधर में खुरबुजा बहुत  उपयोगी हैं। 11.खरबूजे का सेवन खाली पेट करना चाहिए नहीं तो पित्त ज्वर हो सकता है। 12. खरबूजे के बीज मिज़ाज को नरम करता हैं। 13. खरबूज के छिलके को आंखों पर लगाने से आंखों की लाली दूर होती है। 14.खरबूजा शरीर में मौजूद अतिरिक्त एसिडिटी को पेशाब और पसीने के जरिए बाहर निकाल देता है। 15. खट्टी डकारें, ज्यादा एसिडिटी के कारण मुंह में छाले, सीने में जलन होने पर खरबूजे का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। 16. खरबूजे के नियमित सेवन से सामान्य शारीरिक कमजोरी दूर होती है। 17. खरबूजा पीलिया ब्लड प्रेशर में बहुत फायदेमंद होता है। 18. महिलाओं के मासिक धर्म चक्र और अनियमित पीरियड्स में खरबूजे का सेवन बहुत ही उपयोगी होता है।